सीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी दुद्धी से दी गई भावभीनी विदाई,
समाज जागरण
दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस उपाध्यक्ष दुद्धी कार्यालय पर लगभग 1 वर्षों से कार्यालय में पुलिस स्टेनो के पद पर तैनात वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय सोनभद्र सीओ सिटी कार्यालय पर होने के उपरांत आज दिन बुधवार को सीओ कार्यालय दुद्धी पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ उन्हें माला पहनकर मिष्ठान खिलाकर भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया, इसी क्रम में पुलिस चौकी दुद्धी में भी विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां उपनिरीक्षक श्याम जी यादव के नेतृत्व में अन्य पुलिसकर्मियों एवं पत्रकार साथियों ने उन्हें काशी विश्वनाथ एवं बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र प्रतिमा देकर माल्यार्पण कर नम आंखों से विदाई देते हुए, लोगों ने बताया कि वेद प्रकाश सिंह विगत 1 वर्षों से पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में स्टेनो का कार्य भार संभाल रहे थे, जिनकी कार्य शैली अत्यंत सराहनीय रहा, वेद प्रकाश मिलनसार मृदुभासी एवं दिल नेक व्यक्ति रहे, जो कम समय में ही स्थानीय लोगों के दिलों में पुलिस की एक मित्रवत अमिट छाप बना गए जिनके विदाई समारोह में उपस्थित जनों की आंखें नम हो गई और उन्होंने उनको भावभीनी विदाई दी, इस मौके पर संतोष कुमार मनोज सिंह सर्वेश सिंह विनोद सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



