आगरा। सौतेले पिता ने 14 की बेटी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि मां ने भी पिता का साथ दिया। बच्ची का मुंह बंद कर दिया गया। बच्ची के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी सुकन्या शर्मा का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा केस दर्ज किया है। घटना सत्य है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस द्वारा की जा रही विधिक कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दें थाना खंदौली के एक गांव का है। पीड़िता के चाचा ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है। उसका कहना है घर पर भाई-भाभी के साथ ही 14 साल की भतीजी थी। चाचा का कहना है कि उसके भाई ने अपनी ही बेटी के साथ बंद कमरे में दुष्कर्म किया। भाभी ने अपनी ही बेटी का मुंह बंद कर दिया। भतीजी चीखी तो पड़ोस में रहने वाली महिला पहुंची। भतीजी चीखती हुई कमरे से निकली। भतीजी ने अपनी दादी और चाचा को पूरी बात बताई। मां और भाई के विरोध करने पर बच्ची के माता-पिता ने मारपीट की, आरोपी फरार हो गए हैं।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



