google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्कूलों में मनमानी पर सख्ती! महंगी किताबों और तय दुकानों से बिक्री पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

नियम तोड़े तो जाएगी मान्यता, बेसिक शिक्षा विभाग का सख्त नोटिस जारी

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जनपद के विद्यालयों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। अभिभावकों और मीडिया से मिली शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने एक कड़ा नोटिस जारी कर स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी है।

नोटिस के अनुसार, कुछ विद्यालयों में किसी विशेष प्रकाशन की महंगी किताबें अनिवार्य रूप से चलवाई जा रही हैं और उन्हें केवल एक तय दुकान से ही खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, स्कूल ड्रेस के मामले में भी एक ही चिन्हित दुकान से खरीदारी कराए जाने की बात सामने आई है।

शिक्षा विभाग ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया है कि इस तरह की व्यवस्था पूरी तरह अनुचित है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभाग की साफ चेतावनी
यदि किसी भी विद्यालय में इस तरह की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी।

इस नोटिस के जारी होने के बाद जिले के निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है। वहीं अभिभावकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए राहत की उम्मीद जताई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)