(भूतपूर्व जॉइंट कमिश्नर एडमिन केंद्रीय विद्यालय संगठन)द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की सुप्रीम काउंसिल के छात्रों को, और शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बैज प्रदान किए गए।

प्रतिवर्ष छात्र काउंसिल के सदस्यों का चुनाव किया जाता है। इससे छात्रों में अपनी नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति कर्तव्य की भावना जागृत होती हैं। इसमें विद्यालय के हेड बॉय अनमोल श्रीवास्तव,हेड गर्ल लक्षिता सक्सैना, प्रेसिडेंट आस्था चुघ, वाइस हेड गर्ल अहाना अग्रवाल,तथा वाइस हेड बॉय प्रणीत उन्नीकृष्णन, मिडिल हेड बॉय अद्वित, हेड गर्ल नायशा, प्राइमरी हेड बॉय विनायक हेड गर्ल आश्रिया सहित 30 छात्रों को बैज देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नृत्य भी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू जी ने उपस्थित मुख्य अतिथि एवं समस्त अभिभावकों का अभिवादन किया।तथा सीनियर विभाग प्रमुख श्रीमती ज्योति धर जी ने सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



