google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रिजल्ट पेंडिंग को लेकर कॉलेज में छात्रों ने मचाया हंगामा

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार ) 18 नवंबर 2024 अनुग्रह नारायण स्मारक कालेज नबीनगर के छात्रों द्वारा सोमवार को कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया गया और नारेबाजी किया गया।छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनलोगों के भविष्य के साथ कॉलेज द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है।छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण स्नातक विज्ञान का सत्र 20–23और 21–24 का परीक्षा फल अभी तक पेंडिंग है। कॉलेज प्रशासन द्वारा महीने से छात्रों को कोरा आश्वासन दिया जाता रहा है कि रिजल्ट जल्द प्रकाशित कर दिया जाएगा।लेकिन आज तक प्रकाशित नहीं हुआ जिससे बाध्य होकर छात्रों को आंदोलन की राह पकड़ना पड़ा। हंगामा कर रहे छात्रों ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य अकसरहा कॉलेज में नहीं रहते हैं। प्राचार्य को नहीं रहने के जान बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।वहीं रिजल्ट पेंडिंग के कारण सैकडो छात्र प्रतियोगिता परीक्षाओं के फॉर्म भरने एवं आगे की पढ़ाई करने से वंचित है वही दूसरी ओर उनलोगों का उम्र भी निकलता जा रहा है।वही कालेज के प्रभार में रहे वरीय प्रो मदन रजक ने छात्रों को लिखित आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा। रिजल्ट पेंडिंग रहने के कारण पूछे जाने पर प्रो मदन रजक ने बताया कि विश्वविद्यालय से जानकारी मिला था कि प्रैक्टिकल का मार्क्स कॉलेज से नहीं भेजा गया है जबकि प्रेक्टिकल का मार्क्स विश्वविद्यालय को भेजा जा चुका है।प्रभारी प्राचार्य के लिखित आश्वासन के बाद छात्रों का हंगामा शांत हुआ।छात्रों ने कहा कि यदि एक सप्ताह में रिजल्ट नहीं आता है तब बाध्य होकर हमलोग तेज आंदोलन करने को विवश होंगे।मौके पर रंजन सिंह,आकाशदीप कुमार, अमन कुमार, हर्ष कुमार, शिवम कुमार, अंकुर ,सुधीर, प्रत्यूष,विजेंद्र,अभिषेक,चुनमुन राजू,धर्मेंद्र सुभाष सहित दर्जनो छात्र मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)