google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं ने योग, एक्यूप्रेशर व मानसिक स्वास्थ्य पर किया जागरूक

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से आई छात्राओं द्वारा किशनगंज जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक-स्वास्थ्य संस्थानों में योग, एक्यूप्रेशर, मानसिक स्वास्थ्य, आध्यात्मिक चिकित्सा तथा स्वस्थ जीवनशैली विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत दिनांक 7 जनवरी 2025 को सनराइज स्कूल, रतन काली साहा महिला कॉलेज, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर एवं सदर अस्पताल, किशनगंज में विशेष सत्र आयोजित किए गए। वहीं गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर तथा बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच संवादात्मक सत्र का आयोजन हुआ।


देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई छात्राएं इशानी शर्मा, पलक एवं तेजस्विनी ने योगासन, एक्यूप्रेशर के सरल प्रयोग, मानसिक तनाव से मुक्ति, सकारात्मक सोच तथा आध्यात्मिक जीवनशैली के विभिन्न सूत्रों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते मानसिक तनाव, अवसाद एवं असंतुलित जीवनशैली से बचने के लिए योग, ध्यान एवं नैतिक जीवन मूल्यों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।


उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ-साथ मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन ही संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है। छात्राओं ने उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में सरल योग एवं ध्यान को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है कि गायत्री परिवार द्वारा संचालित विश्वस्तरीय देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में शिक्षण उपरांत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अखिल विश्व गायत्री परिवार के समर्पित परिजनों -दशरथ जी, राकेश जी, कमलेश कुमार (अधिवक्ता) एवं नवीन जी का रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)