google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गरीब और जरूरतमंद लोगों को रोहनिया विधायक ने बाटे कम्बल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए लोगो को ठंड से बचाने के लिए सरकार द्वारा लगातार कम्बल वितरण किया जा रहा है जिसके क्रम में गुरुवार को रोहनिया विधान सभा के मनियारीपुर पंचायत भवन पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने कंबल वितरण करते हुए कहा हम हमेशा समाज सेवा के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कंबल से वंचित रह गए लोगों को भी चिन्हित कर उन्हें जल्द ही कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति को ठंड से कोई हानि न हो, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।


कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ उमेश पटेल,मानस कुमार सिंह,राजेश्वर सिंह,विनोद पटेल,श्याम बलि पटेल ,गोविंद पटेल सहित अन्य ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)