google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एन०सी०सी० भर्ती में हार्टमनपुर के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम–खम

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमनपुर गाजीपुर में एन०सी०सी० जूनियर डिवीजन (सर्टिफिकेट –A)में भर्ती के लिए आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अपना दम–खम दिखाया।
यह भर्ती प्रक्रिया 92 यू० पी० बटालियन, गाज़ीपुर के आदेशानुसार संचालित किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं का फिटनेस परीक्षण बटालियन से नियुक्त सूबेदार बल नारायण,हवलदार धनजी एवं हवलदार धन बहादुर द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत ऊंचाई मापन, दौड़ और लिखित परीक्षा भी कराया गया। आज के इस भर्ती प्रक्रिया में 41 रिक्तियों के लिए कुल 51 छात्र-छात्राओं ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। भर्ती के दौरान ए० एन० ओ० उदय कुमार एवं ए० एन० ओ० राकेश जोसेफ उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)