google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिले के टॉप 10 में स्थान बनाने वाले पारसनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं सम्मानित

समाज जागरण
गोड्डा। मेहरमा प्रखंड अंतर्गत पारसनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय घोरीकित्ता के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से गुरुवार को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने जिले के टॉप-10 में स्थान बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। विज्ञान संकाय की छात्रा ज्योति कुमारी ने प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिले में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अर्णव राज ने जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कुमकुम कुमारी एवं संगम कुमार ने जिले में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

छात्र-छात्राओं की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। कला संकाय के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया। कला संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें तोहफा नाजरीन ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्यूटी कुमारी एवं पार्वती टुडू संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं करीना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रोमिला सोरेन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मो. गुफरान, अंजार, धर्मेंद्र कुमार यादव, बहामुनी मरांडी, सुनील कुमार यादव, पूनम कुमारी, संजय कुमार मिश्र, लिपिक फारूक आजम, आदेशपाल राजेंद्र प्रसाद मंडल सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)