मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग।शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय कोर्रा में दसवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई l विद्यालय के निर्देशक मधुप मनोहर ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा जो विद्यार्थी जितना मेहनत किया है उसे मेहनत के अनुकूल परिणाम निकलेगा। विद्यार्थी परीक्षा फिर ठीक प्रकार कैसे दें इसकी जानकारी देते हुए परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए l नवी वर्ग के विद्यार्थियों ने 10वीं वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l
इस अवसर पर शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले एवं वर्ग दशम के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l विद्यालय के अध्यक्ष किरण मनोहर समेत जयंत लकड़ा, शाहिना परवीन, फरहाना खातून, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, निधि मनोहर, मुस्कान प्रवीण, संजय यादव, रंजीत सोनी, समेत सभी शिक्षकगण विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाए एवं परीक्षा में शानदार रिजल्ट के लिए गुरुमंत्र दिए l विदाई के अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार की आंखें नम हो गई l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



