google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हार्टमनपुर में मनायी गयी महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर गाजीपुर में आज प्रार्थना सभा के उपरान्त राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन धारण कर उनके छायाचित्र पर फादर पी० विक्टर व समस्त अध्यापकों के द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
फादर पी० विक्टर ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिसने जिंदगी में मुसीबत से लड़ा है वही आगे बढ़ा है, जिसने जिंदगी को कोसा है वह वही खड़ा है।फादर विक्टर ने कहा कि हमें आशावादी बना है क्योंकि बापू को देश व विदेश में बहुत तंग किया गया फिर भी वह बहुत यातनाएं सहने के बावजूद समर्पित रहे और देश के प्रति अपने प्राण न्योछावर कर दिये। वे एक सच्चे ईशभक्त व देशभक्त थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)