समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकास खंड के बच्चों का विज्ञान के प्रति मनोवृत्ति विकास के उद्देश्य लिये हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय के 100 छात्रों के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस विजिट के बस को हरी झंडी दिखा कर खण्ड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी के लिए रवाना किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि यह विजिट आपको विज्ञान के क्षेत्र में नवीन कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
विजिट के प्रारंभ होने से पहले राष्ट्रीय अविष्कार अभियान का लोगों लगे हुए टी शर्ट एवं टोपी लगाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे ।बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रेक्षा गृह में कारखाने की महत्व पूर्ण जानकारियों का ब्रीफिंग किया गया बच्चों ने जिज्ञासु भरे प्रश्नों के माध्यम से संवाद स्थापित किया। उसके बाद इंजन के विभिन्न यंत्रों के निर्माण संबंधी बारीकियों भ्रमण करते हुए समझा। इसके उपरांत परिसर स्थित सूर्य सरोवर का अवलोकन किया और वही पर सामूहिक लंच कर आनंदित हुए। इस विजिट के साथ विज्ञान ए आर पी शशि प्रकाश राय, गणित ए आर पी राकेश बिंद विज्ञान शिक्षक विजय कुमार सिंह, सर्वेश सिंह, रचना सिन्हा, गार्गी द्विवेदी। छात्रों के बीच एक्सपोजर विजिट रिपोर्ट बनाने हेतु अवश्यक स्टेशनरी वितरित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



