google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा:- पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया भ्रमण/निरीक्षण

समाज जागरण ब्यूरो

सोनभद्र। उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा -2025 को नकलविहीन, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा आज दिनांक 14.03.2026 को मय पुलिस बल जनपद सोनभद्र के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सोनभद्र सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को परीक्षा को शुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि को कदापि बर्दाश्त न किया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए ब्रीफ किया जा चुका है।

जनपद पुलिस द्वारा उक्त परीक्षा को पूर्ण सतर्कता, पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समुचित व्यवस्था की गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)