दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़- सरायकेला-खरसवाँ जिला के चाण्डिल अनुमंडल मुख्यालय में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित कि गई। बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ विकास कुमार राय ,कपाली नप के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी किशन, चांंडिल बीडीओ तालेश्वर रविदास, कुमार एस अभिनव, एकता वर्मा, सीओ अभिषेक कुमार, दीपक प्रसाद, सत्येंद्र नारायण पासवान,चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरूआ, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो, बिक्रम आदित्य पांडे, उपस्थित थे। शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। एसडीओ विकास कुमार राय ने कहा कि भाईचारा के साथ बकरीद मनाने के लिए शांति समिति के सदस्य प्रशासन का सहयोग करें। वहीं उन्होंने ने कहा कि समाज को भड़काने वाले ह्वासप मैसेज भेजने पर इसकी सुचना प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाहरी व असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखा जाएगा।
वहीं शांति समिति में उपस्थित चांडिल अनुमंडल के सदस्यों द्वारा चांडिल बाजार में हो रही नाली के पानी से समस्या को अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष में रखा, वहीं अनुमंडल क्षेत्र में बड़ी संख्या में हो रही गौ तस्करी के खिलाफ भी आवाज उठाया गया एवं गौ तस्करी को रोकने के लिए गौ तस्करो के ऊपर कड़ी नजर रखने की अपिल किया गया \
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, भाजपा नेता पप्पु वर्मा, मनमन सिहं, सरवर आलम, शेक फरीद, मो नौसाद, मो मूर्तज, प्रभात पोद्दार, रजिया सुल्तान, मो अरशद सहित कई शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



