google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चूड़ीपट्टी में अवैध पैथोलॉजी द्वारा रास्ते पर फेंक रहा हैं लेबोरेट्री वेस्ट, डीएम से कार्रवाई की मांग

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
03 जून।नगर परिषद क्षेत्र स्थित चूडी पट्टी लाइन उर्दू रोड डीटीडीसी कूरियर ऑफिस के पीछे संचालित अवैध पैथोलॉजी द्वारा रास्ते पर फेंके जा रहे हैं लेबोरेट्री वेस्ट के विरुद्ध युवा समाजसेवी मसब अंसारी,रफीक आलम, इर्शाद आलम, मुनव्वर आलम, मो. अमजद,अमन आलम व अन्य लोगों द्वारा जिलाधिकारी विशाल राज ,सिविल सर्जन एंव अन्य पदाधिकारी को सामुहिक शिकायत किया गया है।
युवा समाजसेवी द्वारा बताया गया की अवैध तरह से पैथोलॉजी का संचालन कर लेबोरेट्री वेस्ट रोड पर फेंका जाता है जिसमे समाज के निम्न वर्गीय परिवार के बच्चे नंगे पांव रास्ते से गुज़रते है जिसकी शिकायत पूर्व में लेब के मालिक से की गयी थी,जिसे अनसुनी कर दी गयी। लेब संचालक शाकिब सदर अस्पताल में भी कार्यरत है और सदर अस्पताल में आए मरीज को भ्रमित कर अपने निजी लेब में जांच करवा कर मनमर्जी राशि वसूलता है।
अवैध लैब के संबंध में मकान-मालिक को जानकारी देने पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी। जिससे स्पष्ट अनुमान है अवैध लैब के संचालन में मकान-मालिक सरकारी मदरसे के शिक्षक हारून राशिद व उनके पुत्र अमन राशिद के मिली भगत है जिसके द्वारा अवैध पैथोलॉजी के संचालन के लिए जगह दिया गया है और उन्हें शासन प्रशासन का कोई भय नहीं है।
अवैध पैथोलॉजी का संचालन कर रहे व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि कोई व्यक्ति अवैध तरह से पैथोलॉजी का संचालन कर लेबोरेट्री वेस्ट रोड पर न फेंके।
यदि शिकायत पर कार्यवाही नहीं होती है तो हम सब माननीय न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका दायर करेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)