दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नवीनगर ( बिहार) 1नवम्बर 2024 नबीनगर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कांडी में पहले दिन सामाजिक नाटक करुणामयी भाभी का सफल मंचन किया गया। अवसर था दिपोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय 76 वां नाट्य कला महोत्सव का। इस बहुमुखी कार्यक्रम के अंतर्गत गायन और नृत्य का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से ग्रामीण नाट्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और हुनर को प्रदर्शित किया। लक्ष्मी पूजा समिति अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने कहा कि आज के इस आधुनिकता की होड के बावजूद लगन और परिश्रम के साथ रंगकर्मीयो का प्रयास बेहद सराहनीय रहा। यहां आयोजित ग्राम वासियों के नाट्य कला की विशेषता भी यही है। ग्राम वासियों के द्वारा नाट्य परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास सुखद है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामाजिक नाटक का सफल मंचन रहा जो समाज के हर घर में व्याप्त समस्याओं पर आधारित था। नाट्य कला डायरेक्टर कृष्णा सिंह की देख रेख में स्थानीय ग्रामीण रंगकर्मीयो ने नाटक के माध्यम से आधुनिक समाज में फैली विषमताओं,मूल्यों के पतन और पशुतात्मक शक्तियों के प्रभाव को दर्शाया और अपने किरदार का दमदार अभिनय से सभी का मन मोह लिया,कार्यक्रम स्थल का पूरा परीसर रंगकर्मीयो के हरेक अभिनय पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान सहयोगी के रूप में शिक्षक मिथलेश सिंह, प्रवेश सिंह,व्यास अशोक सिंह,वरिष्ठ रंगकर्मी शिवपूजन सिंह,सुनिल सिंह,गोपाल सिंह सहित अन्य शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



