समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आयोजित शिविर में ब्लाक से जुड़ी 45 महिलाओं व एक पुरुष का सफल नसबंदी का कार्य सम्पन्न हुआ।
पीएचसी प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 सारिका राय द्वारा नसबंदी का सफल ऑपरेशन किया गया। वहीं पुरुषं का एक डॉ0 सन्तोष कुमार सर्जन ने ऑपरेशन किया।
अस्पताल की ओर से डॉ0 मनु चतुर्वेदी, डॉ0 नन्द आसरे ,स्टाफ नर्स ,एएनएम व आशा ने सहयोग किया। ऑपरेशन के बाद एएनएम व आशा के देखरेख में एम्बुलेंस के जरिये मरीज को घरों तक पहुंचाया गया।सरकार द्वारा प्रदत्त सरकारी सहयोग उनके खाते में कल भेज दी जाएगी जिससे अपने खान पान की व्यवस्था लाभार्थी कर सकेगा।
इस कार्य मे एचईओ सतीश गुप्ता,बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव,फार्मासिस्ट राकेश कुमार ,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह ,रंजना ने सहयोग प्रदान किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



