बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
समाज जागरण
गाजीपुर जनपद के मां कष्टहरणी धाम करीमुद्दीनपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय ने दर्शन पूजन किया।पूजन का कार्य पुजारी राजकुमार पाण्डेय के द्वारा सम्पन्न कराया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय जी मां कष्टहरणी के अनन्य भक्त हैं।आप नवरात्र में नौ दिन मां की आरती में शामिल होते हैं। दर्शन के पश्चात आपके द्वारा मंदिर की ब्यवस्था का निरिक्षण किया गया। इसके संबंध में आपके द्वारा मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी वार्ता की गई।इस अवसर पर करीमुद्दीन थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय भी दल बल के साथ उपस्थित रहे।
