सूखा राहत के नाम पर साइबर ठगी | सरैया के युवक से उड़ाए हज़ारो, राहत की जगह मिली ठगी की मार

*सायबर ठगी का शिकार हुआ सरैया का व्यक्ति, सूखाग्रस्त राहत कोष से राशि आयी है,कहकर बनाया शिकार*

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-पदमा ओपी क्षेत्र के सरैया चट्टी निवासी बिजय केशरी उर्फ बबलू केशरी बीते कुछ दिनों पूर्व साइबर ठगी का शिकार हो गए।ठंगो ने इन्हें  सूखा ग्रस्त राहत कोष में  आई राशि के बारे में  मोबाइल फोन पर जानकारी देकर उनसे बैंक के डिटेल प्राप्त किया और दो बार मे लगभग दस हज़ार की राशि उड़ा ली,जब तक पीड़ित  खुद को ठगा हुआ समझ पाते तब तक देर हो चुकी थी।यह हाल तब है जब साइबर ठगी के बारे में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाई जा रही है,फिर भी लोग सायबर अपराधियों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गवां रहे हैं।

इस संबंध में पीड़ित के द्वारा अपने बैंक से पूछे जाने पर बैंक के द्वारा यह बताया गया कि बैंक से दो बार राशि काटी गई है जिसे प्राप्त नही किया जा सकता है।ऐसे घटनाओं से आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।किसी भी हाल में अनजान  नंबर पर अपनी मत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें।कोई भी बैंक ,सरकारी कर्मचारी या कोई  वैध कंपनी आपसे आपकी निजी  जानकारी के बारे में पूछताछ नही करती है,यदि कोई फोन पर ऐसा करता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

#cyberFraud #BewareOfFraud

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)