google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए समर कैंप प्रेरणादायक: शैलेश कुमार

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद के विकास खण्ड चतरा के कंपोजिट विद्यालय ऐलाई में संचालित समर कैंप बच्चों के लिए रचनात्मकता, आत्म-अभिव्यक्ति और कौशल विकास का मंच बन गया है। गर्मी की छुट्टियों में विद्यालय ने शिक्षा को उत्सव का रूप देते हुए बच्चों को आनंदमयी और सीखने से भरपूर वातावरण प्रदान किया है। चित्रकला, कहानी लेखन, योग, विज्ञान गतिविधियाँ, कमाल की निर्देशिका के अन्तर्गत गणितीय खेल, शाब्दिक सवाल, कहानी ट्रेन, लोकगीत, नाट्य प्रस्तुति, पर्यावरण विषयक जागरूकता एवं जीवन कौशल पर आधारित कार्यक्रमों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समर कैंप संचालित कर रही शिक्षामित्र अनीता सिंह व अशोक कुमार मिश्रा ने बच्चों को आयु और रुचियों के अनुसार हर गतिविधि की योजना बनाई, जिससे प्रत्येक छात्र को प्रत्येक गतिविधि में अवसर मिला। अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चे मोबाइल से दूर होकर रचनात्मकता की ओर बढ़ रहे हैं।
जिला समन्वयक प्रथम संस्था शैलेश कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐलाई में संचालित समर कैंप की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बच्चों से संवाद किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कैंप बच्चों में आत्मविश्वास सहभागिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा दे रहा है। प्रथम संस्था से सुरेश गुप्ता ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक नवाचार बताते हुए शिक्षकों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश ने बताया कि यह शिविर शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों के क्रम में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय शिक्षा से आगे सोचने, समझने और अभिव्यक्त करने के अवसर प्रदान करना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)