google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सनराइज क्लासेज के छात्रों ने इंटर बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर साइंस की परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमें नबीनगर प्रखंड के बैरिया गांव स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान “सनराइज क्लासेज” बैरिया एवं इसके ब्रांच अंकोरहा स्थित कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बैरिया एवं नबीनगर के साथ साथ औरंगाबाद जिले में परचम लहराते हुए पूर्व की भांति संस्था का जलवा कायम रखा है । इस संस्थान के निर्देशक दीपक कुमार ने बताया कि 145 विद्यार्थियों में 130 से अधिक छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी संस्थान और प्रखंड को गौरवान्वित किया है। संस्था की छात्रा सपना कुमारी ने 467 अंक प्राप्त कर बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन में जगह बनाई, जबकि मिंसी ने 456, सोनम ने 450, प्रियांशु ने 436, पिंकू ने 429, सपना ने 421, सूरजमल ने 418, मनीष ने 412, आयुष ने 412, सिया ने 410, सलोनी ने 409, कुमारी सुप्रिया ने 404, और रविकिशन ने 400 अंक प्राप्त कर संस्था के साथ साथ अपने मता पिता का नाम रौशन किया।संस्थान के निदेशक दीपक कुमार ने कहा कि इस संस्थान में सभी विषयों के योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध है जिनके कुशल और बेहतर मार्गदर्शन में छात्रों ने सफलता प्राप्त किया। वहीं इस सफलता पर सभी छात्र छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।निदेशक ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं कोसंस्थान द्वारा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)