दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बुधवार को नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के अनुग्रह नारायण स्टेडियम के समीप शिवम इंटरप्राइजेज होम अप्लायंसेस इलेक्ट्रॉनिक दुकान का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय निवासी, व्यापारी वर्ग और युवा उपस्थित रहे।शिवम इंटरप्राइजेज का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे उच्च गुणवत्ता वाले आधुनिक होम अप्लायंसेस किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है।
दुकान में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर-ग्राइंडर, कूलर, पंखा सहित विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हैं।दुकान संचालक पवन कुमार ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए आसान किस्त (ईएमआई) की व्यवस्था की गई है, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत के सामान आसानी से खरीद सकें। इसके साथ ही बेहतर सर्विस, वारंटी और ग्राहकों को समय पर तकनीकी सहायता देने का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट एवं आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की गई, जिससे लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की आधुनिक दुकानों के खुलने से न केवल क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



