वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
अपने जिले तथा चेस क्रॉप्स अकादमी के होनहार खिलाड़ी, मिलनपल्ली निवासी जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास एवं शिक्षिका श्रीमती सुनीता दत्ता दास के सुपुत्र तथा बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 7 के छात्र सुरोनोय दास आगामी 3 सितंबर से पुडुचेरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि सुरोनोय ने यह उपलब्धि 31 मई को अग्रसेन भवन, मोफ्फरगंज, कटिहार में आयोजित बिहार राज्य अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर हासिल की। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 38 जिलों से कुल 99 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सुरोनोय के अतिरिक्त आयुष आनंद, आदर्श भास्कर, अनंत कर्ण, अंश साहा, श्रीजॉय पाल, धान्वी कर्मकार, अपर्णा शर्मा, आस्था कुमारी एवं विदिशा दास ने भी अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा और उन्होंने जिले का मान बढ़ाया।
जिला पदाधिकारी सह जिला शतरंज संघ के पदेन अध्यक्ष विशाल राज ने सुरोनोय को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अभिभावकों सहित अपने कार्यालय कक्ष में आमंत्रित कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं एवं प्रेरणा प्रदान की।
जिला शतरंज संघ परिवार की ओर से ए. कविता जूलियाना, धनंजय जायसवाल, कमल मित्तल, उदय शंकर दुबे, मोहम्मद कलीमुद्दीन, विमल मित्तल, राकेश जैन, डॉ. एम. आलम, मनोज गट्टानी, अंकित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, दीप कुमार, डॉ. शेखर जालान, आसिफ इकबाल, सुनील कुमार जैन, रवि राय, आलोक कुमार, मनीष कासलीवाल, मुनौवर रिजवी, कमोलिका चक्रवर्ती सारस्वत सहित अनेक अन्य पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने सुरोनोय को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



