google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिचारपुर कोल माईन, अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड द्वारा मनाया गया स्वच्छता पखवाडा

समाज जागरण
एस पांडे
शहडोल।भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा-2024 दिनाँक 17 सितम्बर से 02अक्टूबर 2024 के तहत संभागीय मुख्यालय के समीप संचालित बिचारपुर कोल माईन, अल्ट्राटेक सीमेन्टलिमिटेड, ग्राम सिंदूरी (चुनियाँ) के संस्थान प्रमुख श्री सैयद खादरी के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा-2024बड़े हर्षोल्लाष से मनाया जा रहा है, जिस कड़ी में 28.09.2024 को सफ़ाई मित्र सम्मानसमारोहकार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कलेक्टर डॉ. केदार सिंह (आई.ए.एस.), जिलापंचायत सीईओ सुश्री अंजली रमेश (आई.ए.एस.) एवं अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर अरविंद शाह(आई.ए.एस.) की उपस्थिति गरिमामयी रही। स्वच्छता पखवाड़ा 2024 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूपकलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर द्वारा बिचारपुर कोल माईन में कार्यरतसफाई मित्रों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हे पुरस्कृत किया, तथा “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत वृक्षारोपणकिया एवं खदान परिसर एवं आस पास क्षेत्र पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु जन जागरूकता रैली काआयोजन भी किया। विदित हों कि, स्वच्छता पखवाड़ा 2024 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप बिचारपुर
कोल माईन में दिनाँक 17 सितम्बर 2024 स्वच्छता पखवाड़ा – 2024 बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया जा रहा है,जिसके तहत निर्धारित तिथि अनुसार विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वच्छता शपथ और बैनर, स्टैण्डी / डिजिटलप्रदर्शन, कार्यालय / माईन परिसर में स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के साथ वृक्षारोपणअभियान, कार्यालय के समीपवर्ती स्थान पर स्वच्छता अभियान, सफाई मित्रों को मास्क, सैनिटाइजर, दस्तानेऔर अन्य सुरक्षा उपकरणों का वितरण, निबंध / वाद-विवाद/नारा लेखन / ड्राइंग / पोस्टर बनाने कीप्रतियोगिता तथा कचरे से कला बनाने की परियोजना, तथा वॉकथॉन, सफाई मित्र अभियान का आयोजन काकार्यक्रम किया गया साथ ही दिनाँक 01.10.2024 को निकटवर्ती विद्यालय ग्राम सिंदूरी स्थित माध्यामिकविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं संचालित आँगनबाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, भी कियाजाएगा। अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड, बिचारपुर कोल माईन, सिंदूरी में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2024 केकार्यक्रम में खदान में कार्यरत समस्त कर्मचारियों, श्रमिकों ने बढ़-चढ़ कर अपनी अपनी सहभागिता दिखाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)