google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का उठाये लाभ, करें आनलाइन आवेदन

समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया है कि दिव्यांगजनों हेतु शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना संचालित की गयी है जिसके अन्तर्गत युवक के दिव्यांग होने की दशा में रूपये 15 हजार व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रूपये 20 हजार तथा युवक युवती दोनो के दिव्यांग होने की दशा में रूपये 35 हजार धनराशि प्रदान की जाती है। उन्होने बताया है कि दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ लेने हेतु आनलाइन आवेदन वेबसाइट https://divyangjan.upsdc.gov.in पर कर सकते है। उन्होने योजना के पात्रता के सम्बन्ध में बताया है कि शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो, युवती की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो। दम्पत्ति में कोई भी आयकरदाता न हो, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिये, ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति पात्र होगें जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो।
उन्होने बताया है कि दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत इच्छुक दिव्यांग दम्पत्ति वर्तमान वर्ष एवं गत वित्तीय वर्ष में सम्पन्न शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आनलाईन आवेदन कर सकते है। आनलाइन फार्म भरते समय आवेदक दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, शादी का कार्ड, आय व जाति प्रमाण पत्र, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण पत्र (जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो), सक्षम अधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, युवक एवं युवती की आधार कार्ड की छायाप्रति आदि अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र आनलाईन वेबसाइट कर करना अनिवार्य है, साथ ही आनलाईन सबमिट आवेदन पत्र की प्रिन्ट प्रति एवं वांछित प्रपत्रों की हार्डकापी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतापगढ़ के कार्यालय को प्राप्त करायें। अधिक जानकारी के लिये सम्बन्धित जनपद के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)