google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आपसी समन्वय के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने का दायित्व निभायें

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हरहुआ ब्लॉक सभागार में शनिवार को हरहुआ बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण /दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक में बीडीओ हरहुआ ने कहा कि आपसी समन्वय के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने का सभी दायित्व निभायें।


1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले दस्तक अभियान को सभी ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, एवं ग्राम विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
हरहुआ ब्लॉक को वेक्टर जनित रोगों से मुक्त रखने की अपील की।


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरहुआ डॉ0संतोष कुमार ने पिछले संचारी रोग नियंत्रण अभियान अक्टूबर 2025 माह का फीडबैक साझा करते हुए कहा कि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आशा और आंगनवाड़ी घर -घर सर्वे कर बुखार के रोगियों, क्षय रोगियों के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ रोग, कालाजार, फाइलेरिया के लक्षण वाले रोगी, कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करेंगी।


बैठक में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत रवि सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता,मलेरिया निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राकेश कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक माखन शर्मा, जिलामहामंत्री प्रधान संघ मधुबन यादव, अनौरा प्रधान दीपक चौहान,हरहुआ प्रधान अनवर उर्फ अन्नू,प्रधान मुर्दहा रविन्द्र यादव ,प्रधान पुआरी खुर्द विजय कुमार,प्रधान प्रतिनिधि भगत यादव, बांके लाल कन्नौजिया, संजय कुमार, राजनारायण पटेल,प्रधान आशीष राजभर,प्रधान दासेपुर सोनू प्रसाद,प्रधान संजय कुमार सिंह सहित अन्य प्रधान सचिव व पंचायत सहायक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)