google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माताओं की पूजा भगवान की पूजा के बराबर:डंपी तिवारी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
चैत्र नवरात्रि में माताओं और बहनों की विशेष रूप से पूजा किया जाता है।मान्यता के अनुसार महिलाओं को नव दुर्गा के नव रूप की संज्ञा दिया जाता हैं।इस लिए सनातन धर्म में महिलाओं और बालिकाओं की पूजा को सर्वश्रेष्ठ माना गया हैं ।उसी क्रम में आज मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘ डंपी’ तिवारी बाबा ने काशी कुष्ठ सेवा आश्रम काशीपुर में रहने वाली दर्जनों महिलाओं को साड़ी और भोज्य पदार्थ वितरित करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किए।इस मौके पर उन्होंने कहा मां सदैव पूजनीय है बेटे के लिए उनका स्थान सर्वोपरि होता हैं,इस लिए हम सभी को अपनी मां पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए चाहिए क्यों कि उनके आशीर्वाद के बिना किसी भी व्यक्ति का भला नहीं हो सकता है।माताओं ने डंपी तिवारी बाबा को लंबी आयु का आशीर्वाद दिया।इनके इस नेक कार्य की क्षेत्रीय लोगों ने खूब सराहना किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)