google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तारबाहर गुडशेड शिफ्ट होगा, 15 दिन में कार्रवाई का भरोसा

सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर,छत्तीसगढ़। रेलवे माल गोदाम मार्ग पर भारी वाहनों के अनियंत्रित संचालन से बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। एनएफआईटीयू के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपने के बाद डीआरएम से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल के ईश्वर सिँह चंदेल ने बताया कि चर्चा के बाद 15 दिनों के भीतर तारबाहर गुडशेड को हटाने और माल लदान का काम उस्लापुर साइडिंग में शिफ्ट करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग भी रखी गई है। क्षेत्र में गल्ला बाजार और स्कूलों के कारण दिनभर भारी आवागमन रहता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।


डीआरएम बिलासपुर ने आश्वासन दिया है कि अगले 15 दिनों के भीतर तारबाहर गुडशेड को वहाँ से हटा दिया जाएगा। भारी वाहनों और माल लदान के कार्य को शहर के बाहर उस्लापुर जैसी रेलवे साइडिंग पर शिफ्ट किया जाएगा, जो सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी हुई है। इससे भारी वाहनों को शहर के रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी।
संगठन ने सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 7:00 से रात 8:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का आग्रह किया है। ​इस कदम से भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी और स्थानीय निवासियों व स्कूली बच्चों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सकेगी।


प्रतिनिधिमंडल में ईश्वर सिंह चंदेल, जीत सिंह, राशिद अली, बलजीत सिंह, महावीर सिंह, इम्तियाज अली, गुरमीत सिंह राणा, विनोद पांडे, विक्रम सिंह, चंदन पांडे, संजू सिंह, साजू, समीम खान, धीरज यादव, सलीम खान, राजू खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)