संदीप गर्ग / नोएडा: जेवर विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान विधायक ने जेवर के “कासना स्थित प्राचीन सती मंदिर और दनकौर स्थित खेड़ा दैवत मंदिर” के कायाकल्प और सौंदर्याकरण के लिए आवश्यक धनराशि जारी करने का अनुरोध किया, जिस पर माननीय मंत्री जी ने अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।
विदित हो कि 12 मार्च 2026 को जेवर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जनभावनाओं को देखते हुए इन दोनों मंदिरों के सौंदर्याकरण की सार्वजनिक घोषणा की थी। आज की मुलाकात उसी घोषणा को धरातल पर उतारने और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है
मुलाकात के दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा “उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए संकल्पबद्ध है। कासना और दनकौर के ये मंदिर जनमानस की अटूट आस्था के केंद्र हैं। विधायक धीरेंद्र सिंह जी के प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए, हमने इन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर उभारने और इनके सौंदर्याकरण हेतु शीघ्र धनराशि निर्गत करने के निर्देश दिए है सहमति प्राप्त होने के बाद विधायक धीरेंद्र सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “कासना का सती मंदिर और दनकौर का खेड़ा दैवत मंदिर हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इन प्राचीन स्थलों के जीर्णोद्धार से न केवल क्षेत्र की धार्मिक गरिमा बढ़ेगी, बल्कि यह पर्यटन की दृष्टि से भी मील का पत्थर साबित होंगे। मैं माननीय पर्यटन मंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपनी घोषणा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



