google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

TATA की 2 कारों की कीमत में बंपर कटौती, सीधे 1.20 लाख रुपये तक घटे दाम, जानिए नए रेट

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांच ने बैटरी की लागत में कमी के बाद 2 मॉडल नेक्सॉन.ईवी और टियागो.ईवी की कीमतों में 1.20 लाख रुपये तक की कटौती की है. कंपनी के अनुसार, नेक्सॉन. ईवी की कीमत में 1.2 लाख रुपये तक की कटौती की गई है और अब इसकी कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है. टियागो.ईवी की कीमतों में 70,000 रुपये तक की कटौती की है. अब इसके बेस मॉडल की कीमत अब 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (टीपीईएम) के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने कहा, ‘‘ बैटरी की लागत ईवी की कुल लागत का एक बड़ा हिस्सा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हाल ही में बैटरी सेल की कीमतों में नरमी आई है और निकट भविष्य इसमें और कमी आने की संभावना है. इसलिए हमने इससे होने वाले फायदे को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का विकल्प चुना है.’’ कंपनी ने कहा कि 2023 में यात्री वाहन (पीवी) उद्योग में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि केवल ईवी खंड में 90 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई.

Tata Tiago EV को अक्टूबर 2022 में ₹8.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. Tata Tiago EV में दो बैटरी पैक विकल्प हैं. पहले विकल्प में 315 किमी की MIDC रेंज के साथ 24 kWh बैटरी पैक होता है. वहीं, दूसरा ऑप्शन 19.2 kWh बैटरी पैक के साथ आता है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह 250 किलोमीटर की रेंज देता है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)