जन्मदिन पर रोपित किये 75 पौधे।
समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी पिंडरा के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर एक पेड़ मां के नाम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को 75 पौधे रोपित किए गए। विशेष बात यह थी कि यह पौधे स्टेट अवॉर्डी हरित शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को ध्यान में रखकर पहले से तैयार किए गए थे। उन्होंने इसे अपने बाग में मदर प्लांट से शून्य निवेश पर विकसित किया है। उनकी इच्छा है कि इसे अब विद्यालय के छात्र पीएम मोदी के सम्मान में यादगार बनाएं। एक पेड़ मां के नाम से गतिमान प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को छात्र आगे बढ़ाएं। उनके संकल्प को विद्यालय की प्रधानमंत्री शालू पटेल ने प्रांगण में अंक 75 पर अपने साथियों को 75 पौधों सहित खड़ा कर शपथ पूर्वक इस अभियान को संपन्न कराया। बताते चलें कि इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिक्षक कमलेश के द्वारा रोपित पौधे की तस्वीर लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में साझा कर चुके है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्षितिश कुमार दीक्षित अंजुम, सुजीत, शैलेंद्र, प्रतिभा, जय हिंद, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



