google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की मौत

समाज जागरण उतना जिला संवाददाता:-वेद प्रकाश

पटना/ जिले के बिक्रम में मंगलवार को डायट में तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान दुल्हिन बाज़ार प्रखंड के बड़की खड़मा गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अम्बुज कुमार का योगाभ्यास के दौरान निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार पटना जिला के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के सिगोड़ी थाना अंतर्गत वलीपुर गांव निवासी रामभवन सिंह के पुत्र अंबुज कुमार दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के बड़की खड़मा गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के रुप में कार्यरत थे। वे बिक्रम के डायट में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने गए थे। जहां मंगलवार की सुबह पिटी के दौरान अचानक तवियत खराब होने से उनका निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही दुल्हिन बाजार के खड़मा गांव तथा उनके पैतृक गांव वलीपुर में शोक की लहर छा गयी। ग्रामीणों और सह कर्मियों के अनुसार अम्बुज कुमार शांत, सरल स्वभाव और कर्तव्य निष्ठ शिक्षक थे। विद्यालय और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वही उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवारवालों को रो रोकर बुरा हाल हो गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)