दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 17 जून 2024 नवीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय टंडवा पूर्वी के शिक्षक सतेंद्र राम का निधन हार्ट अटैक से हो गया। शिक्षक सत्येंद्र राम मूल रूप से नबीनगर थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत के सिंदुरिया गांव के निवासी थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सत्येन्द्र राम कुशल शिक्षक थे और हमेशा अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते थे साथ ही बच्चों और विद्यालय में काफी लोकप्रिय थे।शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिनोद दास,प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, शिक्षक नेता अशोक पांडे, प्रमेंद्र कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह ,मुना सिंह,धीरेंद्र कुमार सिंह,शैलेंद्र सिंह ,सुधीर कुमार सिंह,लाममोहन राम, उमा शंकर सिंह,केदार सिंह,विनोद यादव,संजय यादव,उपेंद्र कुमारअंबिका राम, सीता राम ,धर्मवीर कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने गहरी संवेदना प्रकट किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



