google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क हादसे में घायल शिक्षिका की हुई मौत

दैनिक समाज जागरण राज कुमार सिंह कोचस रोहतास

शनिवार को सासाराम चौसा पथ पर जलहरा स्टैंड के निकट बाइक पर बैठी शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने पिछे से जोरदार ठोकर मार दी,जिसमे घायल महिला को उपचार के लिए ले जाने के क्रम मे उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। गिरने के बाद घायल शिक्षिका व स्थानीय लोगों के द्वारा उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक तुषार कुमार ने घायल महिला को स्थिती बिगड़ते देख बेहतर उपचार के लिए बनारस रेफर कर दिया। मृतक शिक्षिका कोचस नगर पंचायत के रहने वाले सिकंदर पासवान की 40 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी मणि बताई जाती है। घायल शिक्षिका कोचस प्रखंड के कथराई विद्यालय मे शिक्षक के पद पर कार्यरत थी,जो हाल ही में हो रही परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए वह मानिकपुर दूसरे विद्यालय में जा रही थी। परिजनों ने बताया कि वह अपने साथी शिक्षक के साथ बाइक पर सवार होकर जलहरा से मानिकपुर विद्यालय को जाने वाली थी कि पहले ही यह घटना घटित हो गई। वही शिक्षिका के मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)