समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
ओबरा/ सोनभद्र। तहसील ओबरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आधिकारिक प्रचार व प्रसार हेतु तहसीलदार सचिव तालिका विधिक सेवा समिति ओबरा नरेंद्र राम ने राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रमोशन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बैनर तले उपस्थित लोगों एवं बाधाकारियों समेत आम जनों से तहसीलदार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत सामुदायिक खेतों का रक्षक और संरक्षक ही नहीं अपितु न्याय सबके लिए के सिद्धांतों का पोषक भी है
सचिव नरेंद्र राम ने कहा की ज्वलंत समस्याओं से लेकर आपदा दुर्घटना मुआवजा श्रम एवं चिकित्सा वैवाहिक विवाद वाणिज्यिक विवाद सेवा घरेलू हिंसा उत्पीड़न आदि मामलों का त्वरित निदान करता है महिलाओं और बच्चों समेत वरिष्ठ नागरिकों के हित के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाता है इस अवसर पर अर्जुन शर्मा अनिल चौधरी विनोद गुप्ता अशोक गुर्जर समय दर्जनों अधिवक्ता तहसील कर्मी और गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन अधिकार मित्र कमाल अहमद ने किया।



