समाज जागरण नोएडा
नोएड सेक्टर 124/ सुपरवाइजर, सर्किल आफिसर और अधिकारी के मनमानी से परेशान में वेंडर नें न्याय के लिए नोएडा प्राधिकरण के मुख्यकार्यपालक अधिकारी से लगाया गुहार। प्राधिकरण को लिखे एक पत्र में जहाँ एक तरफ पथ विक्रेता अधिनियम मे हो रहे अनिमियता को लेकर शिकायत की गई है वही दूसरी तरफ प्राधिकरण के आफिसर और अधिकारियों पर भी सवाल खड़ा किया है। वेंडर नें अपने शिकायत में लिखा है कि हम शिकायत भी करते है तो उसका कोई सुनवाई नही होता है, उस पर किसी भी प्रकार से कार्यवाही नही की जाती है।
बताते चले कि मामला नोएडा सेक्टर 124 वेंडिंग जोन का जहाँ पर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा एक साफ और सुन्दर वेंडिंग जोन बनाया गया ताकि पथ विक्रेता अधिनियम के तहत जिन्होंने आवेदन किया था 2018 और उसके बाद उनको पहले आओ पहले पाओं के आधार पर व्यवसाय करने के लिए व्यवस्थित किया जा सके। जिसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने मासिक किराया भी तय किया हुआ है जिसे बहुत सारे वेंडर एडवांस में भी जमा करते है।

इस मामले में अब वेंडर का कहना है कि अब हम लोग प्राधिकरण को किराया क्यो दे ? वेंडर से मिली शिकायत के अनुसार वेंडिंग जोन में जितना वेंडर लाइसेंस प्राप्त है जिनको ड्रा करने के बाद जगह दिया गया है उससे कही ज्यादा तो वह लोग है जो कि प्राधिकरण के फोर्थ क्लास के कर्मचारी के जेब भरते है और उसी वेंडिंग जोन मे या उसके आस पास में दुकान लगाते है।
उनका कहना है कि जब पथ विक्रेता अधिनियम के तहत 2019 में सर्वे किया जा रहा था तो इसमें से एक भी वेंडर नही था तो नये वेंडर कहाँ से आ गए अचानक । जो सत्यापित वेंडर था उनका तो ड्रा हो चुका है तो अब यह नया बखेरा क्यो हो रहा है। प्राधिकरण के कर्मचारी ही अपने निजी स्वार्थ के लिए प्राधिकरण के द्वारा अनुमोदित वेंडिंग जोन में नित्य नये वेंडर को व्यवस्थित कर रहे है जिसके कारण अब हम लोगों के लिए किराया तक निकालना मुश्किल हो रहा है। इससे पहले भी कई बार शिकायत दी गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई।
वेंडर नें पत्र में लिखा है कि जिन लोगों को वेंडिंग जोन में बिठाया जा रहा है यह वही लोग है जिनसे पहले प्राधिकरण के कर्मचारी और आफिसर वसूली करते थे। अब नये वेंडर के नये फार्म लेकर उन्हे सेक्टर 39 में बुलाया जाता है और फार्म लिया जाता है ताकि आने वाले समय में जब ड्रा हो तो इन लोगों को शामिल किया जा सके।
उक्त पथ विक्रेता नें प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को लिखे पत्र में न्याय के लिए गुहार लगाया है तथा उचित कार्यवाही करते हुए जोन में बिठाए गए अवैध वेंडर को बाहर निकालने की मांग की है। यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि उक्त वेंडर के शिकायत पर प्राधिकरण के अधिकारी कोई कार्यवाही के आदेश देती है या नही हालांकि अब तक कि शिकायत तो बिना निराकरण के ही रद्दी के टोकरी में डाल दिये जाते रहे है। ।
- समाज जागरण: 07 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - 7 साल पहले आज ही के दिन Vistara ने शुरू की थी इंटरनेशनल उड़ान, दिल्ली से सिंगापुर के लिए भरी थी पहली उड़ान
नई दिल्ली। भारतीय विमानन इतिहास में 6 अगस्त का दिन एक खास वजह से याद किया जाता है। आज से सात साल पहले, वर्ष 2019 में भारतीय एयरलाइन Vistara ने घरेलू उड़ानों से आगे बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय परिचालन की शुरुआत की थी। एयरलाइन की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान दिल्ली से सिंगापुर के बीच संचालित हुई थी।… - IndiGo को अगस्त में मिला पहला A320neo विमान, 2026 में अब तक 25वीं डिलीवरी
नई दिल्ली। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo के बेड़े में एक और नया विमान शामिल हो गया है। अगस्त 2026 में एयरलाइन को अपना पहला नया विमान प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार, MSN 13406 वाला नया Airbus A320neo विमान IndiGo के बेड़े में शामिल हुआ है। विमान को भारतीय रजिस्ट्रेशन VT-IOU दिया गया है।… - कोलकाता से रीवा, पटना और जबलपुर के लिए Alliance Air की नई उड़ानें, अगस्त में शुरू होगी सेवा
कोलकाता। हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में Alliance Air ने कोलकाता से तीन नए शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन की ओर से अगस्त 2026 में रीवा, पटना और जबलपुर के लिए नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।… - संकाय विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं व शिक्षा में उद्यमिता पर चर्चा
पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पद्मा, हजारीबाग। माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 6 अगस्त को एक दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफ डी एफ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘विद्यार्थियों में मनोवैज्ञानिक समस्याओं की पहचान’ एवं ‘शिक्षा में उद्यमिता’ विषय पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत गान…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



