google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेज बारिश में डीएम एसपी निकले शिव भक्तों की सुध लेने



नजीबाबाद दैनिक समाज जागरण नसीम उस्मानी

नजीबाबाद मंडावली। जानकारी के अनुसार आज बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह तेज बारिश में भी कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोटा महादेव मंदिर में पहुंचकर कावड़ियों के हालचाल जाना। और कानून सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।दरअसल आपको बता दें जनपद बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने थाना मंडावली क्षेत्रान्तर्गत मोटा महादेव पुलिस चौकी व मोटा महादेव मंदिर पर तेज बारिश में पहुंचने ओर कावड़ यात्रा व कांवडियों की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया उनका हालचाल जाना।सावन के महीने में कावड़ यात्रा की शुरुआत में ही डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने सड़कों पर उतर कर कावड़ यात्रा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।और कांवरियों का हालचाल जाना और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं इस मौके पर एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, व नजीबाबाद उप जिलाधिकारी ,विजय वर्धन तोमर, क्षेत्रीय अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह, व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)