नेता प्रतिपक्ष एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर मनीष यादव ने जिला संगठन
के बारे में दी जानकारी
पटना।
तेज तर्रार एवम राष्ट्रीय जनता दल के ऊर्जावान राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने पटना में नेता प्रतिपक्ष एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उनके सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पर मुलाक़ात कर उन्हें अररिया जिला संगठन के विषय में जानकारी प्रदान की। मनीष यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव जी ज़मीन पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत हैं। मनीष यादव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु जिला संगठन में कुछ ज़रूरी बदलाव तथा अन्य कई मुद्दों पर दिशा निर्देश लेने के उद्देश्य से ये भेंट सकारात्मक रही। जल्द तेजस्वी यादव जी विधानसभा वाइज दौरे पर निकलने वाले हैं और उम्मीद है कि अगले महीने अररिया का कार्यक्रम भी तय होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



