google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तिरूलडीह शहीद चौक में चलाया गया वाहन जांच अभियान

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरुलडीह अजित- धनंजय चौक में शनिवार को तिरुलडीह पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह जांच अभियान सप्ताह भर चलाया जाएगा \ एसआई कार्तिकेय सिंह के नेतृत्व में दौ पहिया एवं चार पहिया वाहन का जांच किया गया।जिला के पुलिस कप्तान के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही क्राइम एवं सड़क दुर्घटना को कंट्रोल करने के लिए वाहनों को रोककर जांच किया जा रहा \ वहीं लाइसेंस व कागज़ातों का जांच किया गया। बाइक व चारपहिया वाहनों का डिक्की ,बैग आदि का गहनता से तलाशी लिया गया। वहीं एसआई कार्तिकेय सिंह ने बताया कि क्राइम कंट्रोल, हो रही सड़क दुर्घटना एवं बाइक चोरी पर रोक लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को हेलमेट व सीटबेल्ट के लिए भी जागरूक किया गया। इस जांच अभियान में एएसआई रंजीत प्रसाद यादव , अवध किशोर दूबे, विरेन महतो आदि उपस्थित थे \


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)