
संदीप गर्ग / नोएडा: थाना दनकौर क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की शुरुआत तब हुई जब डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि कासिम पुत्र नियाज मोहम्मद, निवासी ग्राम अट्टा फतेहपुर, उम्र लगभग 48 वर्ष, को खेत में काम करते समय गांव के ही व्यक्ति कायदे आजम ने गाली-गलौज करते हुए देशी तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। घायल पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह उपचाराधीन है।
सूचना पर दनकौर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर टीमों का गठन किया।
07 अप्रैल 2026 को खजूर वाले बाबा अंडरपास के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान —
कायदे आजम पुत्र शमशेर, निवासी ग्राम अट्टा फतेहपुर, थाना दनकौर, उम्र लगभग 23 वर्ष।
बरामदगी
01 देशी तमंचा
01 खोखा कारतूस
01 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
01 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 109, 351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



