google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंतरराष्ट्रीय विराट शिव गुरु महोत्सव की तैयारी पूरी, समीक्षा बैठक आयोजित

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के धनाव गांव में 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय विराट शिव गुरु महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। कार्यक्रम स्थल पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता स्थानीय गुरु भाई शिवपूजन सिंह ने की। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था और कार्यक्रम के बाद उनके सुगम प्रस्थान की योजना शामिल रही। इन सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


मुख्य आयोजक वीरेंद्र सिंह और पिन्टू कुमार विधायक ने बताया कि यह एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन है, जिसमें इस कालखंड के महामानव एवं तीन सूत्र—दया, चर्चा और “नमः शिवाय” के दाता साहब श्री हरींद्रानंद जी के विचारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में दिल्ली, उड़ीसा, रायपुर, छत्तीसगढ़, झारखंड, नेपाल सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)