google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज ओबरा में मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

ब्लॉक संवाददाता/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

ओबरा/ सोनभद्र। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा के प्रांगण में सर्वप्रथम ओबरा शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ के तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौबे ने किया।
इस शुभ अवसर पर ओबरा शिक्षा समिति के प्रबंधक राकेश मिश्रा ने सभी को बधाई देते हुए कहां की स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, बलिदान एवं एकता का प्रतीक है उन्होंने सभी से आवाहन किया कि हम सब मिलकर देश की एवं समाज की प्रगति में अपना योगदान दें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विजय भान एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी गण तथा विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)