google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुर्घटना का दावत दे रहा है, जल अवरोधक में बना होल, पानी का रिसाव जारी

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। चोपन विकास खंड के पनारी ग्राम पंचायत के टोला काशी खाड़ी में दो से तीन वर्ष पूर्व लगभग दस लाख के लागत से जल अवरोधक निर्माण कार्य आया लिंकेज, जल अवरोधक निर्माण कार्य भ्रष्टाचार का हुआ शिकार।
मिली जानकारी के मुताबिक पनारी ग्राम पंचायत के टोला काशी खाड़ी में स्थित खड़िया नाले पर 23 मार्च 2022 को ग्राम पंचायत पनारी प्रधान एव वर्तमान सचिव सुनील कुमार यादव के देखरेख में ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीण के सुविधा के लिए जल संरक्षण हेतु जल अवरोधक निर्माण कार्य करवाया गया था जो निर्माण होने कुछ महीनों में ही साइड वाल ध्वस्त हो गया वहीं ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निस्तारण जहां वर्तमान में जल अवरोधक के बीच में एक होल हो गया जो धीरे धीरे होल बढ़ता जा रहा है पानी भी तेजी से बह रहा है और भ्रष्टाचार साफ साफ दिखाई देने लगा है। उसमें आसपास के क्षेत्र में मिलने वाले मिट्टीदार पत्थर भी दिखाई दे रहा है जिसे देख प्रत्यक्षदर्शी अनुमान लगा सकते हैं कि कितना मानक को ध्यान में रखकर कार्य किया गया है
वहीं दिनेश कुमार यादव संतोष कुमार यादव भोला, धर्मवीर, शिवमंगल महेश ग्रामीणों ने बताया कि जल अवरोधक निर्माण कार्य में पास के वन विभाग के पहाड़ी से मिट्टी युक्त पत्थर का प्रयोग किया गया जो यहां बड़ी आसानी से मिल जाता है क्योंकि यह क्षेत्र घने जंगल के बीच बसा हुआ है इस लिए प्रधान के साथ कोई अन्य भी अधिकारी यहां पहुंच नहीं पाते है जिससे कारण कार्यदाई द्वारा जल अवरोधक निर्माण कार्य में मानक को ध्यान नहीं रखा गया केवल भक्सी से पूरा निमार्ण करवाया गया और ऊपर से हल्का फुल्का बालू का प्रयोग किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)