google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पत्नी से झगड़े के बाद मिली पुलवामा में तैनात सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की लाश : जांच शुरू

सुनील बाजपेई
कानपुर। पत्नी से झगड़ा होने के बाद घर से निकले पुलवामा में तैनात सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर की लाश सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उसी की कार से बरामद की गई है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7 बजे पार्किंग संचालक ने उनकी डेडबॉडी देखी। उसने घटना की जानकारी जीआरपी को दी।
जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची जीआरपी और फोरेंसिक टीम ने कार की जांच कर ने के साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर उत्तराखंड के रहने वाले थे। उनकी तैनाती पुलवामा में थी।
जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी निर्मल उपाध्याय (38) सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। निर्मल की शादी 27 नवंबर 2023 को साकेत नगर निवासी राशि के साथ हुई थी।
मौके पर पहुंची पुलिस राशि ने बताया करीब 12 दिन पहले निर्मल उपाध्याय मेडिकल लीव पर कानपुर आए थे। देर रात शराब पीने के बाद हमारा आपस में झगड़ा हो गया। मेरे साथ मारपीट की। मैंने इसकी शिकायत किदवई नगर पुलिस से कर दी। इसी के बाद वह सुबह करीब 7 बजे वह बिना बताए घर से किराएदार संजय चौहान के साथ कार से चले गए। इसी के बाद उनकी लाश कार से बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)