आरोपी बीजेपी जिलाध्यक्ष को बताया पिता तुल्य, तो फिर चिट्ठी लिखने वाली कौन थी और मंशा क्या था ?

समाज जागरण

नोएडा/लखनऊ। गौंडा भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के वायरल विडियो और चारों तरफ थू-थू होने के बाद विडियो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय महिला कार्यकर्ता ने आप ब्यान दिया है जिसमें जिलाध्यक्ष को पिता तुल्य बताया है। महिला कार्यकर्ता कि एक विडियों सोशल मिडिया एक्स पर वायरल हो रहा है जो कि 12 मई के उस विडियों के बाद बनाया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पर महिला के साथ मौज मस्ती करने की बात कही जा रही थी।

जारी विडियों मे महिला ने कहा है कि वह लखनऊ से आयी थी और तबीयत खराब था। जिसके कारण जिलाध्यक्ष ने मुझे आराम करने के लिए कार्यालय पर छोड़ दिया था। मै पैर मे हील वाली सैंडल पहन रखी थी और मुझे चक्कर आ गया। जिलाध्यक्ष ने हमे गिरने से बचाया। वह तो हमारे पिता तुल्य है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर उर्फ बम बम ने 25 मई को एक विडियो जारी करके कहा था कि उनके सक्रिय कार्यकर्ता का फोन आया था कि उसके तबीयत खराब है इसलिए वह गाड़ी लेकर उसे लेने पहुँच गए। वह दो-चार घंटा आराम करना चाहती थी इसलिए हमने उसे दफ्तर लेकर आया। वह तो गिर रही थी तो हमने उसे सहारा दिया।

बताते चले कि इससे पहले एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर उर्फ बम बम पर पार्टी कार्यालय मे आपतिजनक हालत मे दिख रहे थे जिसको लेकर राजनीतिक हलकों मे बड़ी गर्मी रही और भारतीय जनता पार्टी इसको लेकर बैकफुट पर चली गई। महिला के विडियों सामने आने और अमर किशोर ने विडियों जारी करते हुए जनता को सच्चाई बताने की कोशिश किया है। कौन झूठा और कौन सच्चा ? क्या इससे बीजेपी के धूमिल छवि से धूल हटेगी ?

हालांकि सवाल यह भी उठता है कि आखिर यह महिला कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अमर किशोर को पिता तुल्य बता रही है तो वह पत्र किसने लिखा है और किस मंशा के साथ लिखा है। पत्र मे सारी घटना की जिक्र की गई है। क्या भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इस पत्र पर जांच कराकर उचित कार्यवाही करेंगे। आखिर पत्र लिखने वाली महिला के नाम को भी उजागर क्यो किया गया।

Leave a Reply