google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में सीआरपी/ बीआरपी की भूमिका महत्वपूर्ण ;

समाज जागरण मनोज कुमारसाह

गोड्डा:-
सीआरपी/ बीआरपी संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उद्योग ,श्रम ,नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से गोड्डा स्थित उनके आवास पर मिलकर अपनी मांगों को रखा। सीआरपी /बीआरपी महासंघ के पूर्व जिला महासचिव मो सुलेमान जहांगीर आजाद के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीआरपी/ बीआरपी के स्थाईकरण ,मानदेय में वृद्धि, उम्र सीमा 65 वर्ष एवं नियमावली में संशोधन से संबंधित अपनी प्रमुख मांगों पर मंत्री महोदय का ध्यान आकर्षित कराया। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गौर से सुना और मांगों की पूर्ति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं समता मूलक शिक्षा को धरातल पर उतारने में सीआरपी/ बीआरपी मजबूत कड़ी है।साथ ही सीआरपी/ बीआरपी महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल को रांची बुलाया गया ताकि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जा सके ।प्रतिनिधिमंडल में मो सुलेमान जहांगीर आजाद , सुभाष शुक्ला, शमीम इकबाल,राजकुमार यादव, निसार आलम, अब्दुल हफीज ,राकेश कुमार ठाकुर ,परवेज आलम, इत्यादि शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)