दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएसएलपीएस की माँ तारा सखी मंडल महिला समिति के द्वारा संचालित पलाश आजीविका दीदी कैफे का उद्घाटन बुधवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो महतो, कुकड़ू अंचलाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान एवं कुकड़ू प्रखंड के प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। इसके पूर्व महिला समिति की दीदियों द्वारा सभी अतिथियों का परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि महिला समिति की दीदीयों द्वारा इस प्रकार के केफे के संचालन से उनकी आजीविका में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कैफे में लोगों को उचित मूल्य पर भोजन, जलपान, चाय आदि की सुविधा मिलेगी। दूर दराज से प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों को रियायती दर पर भोजन व नास्ता मिलेगा।
जेएसएलपीएस के कुकड़ू प्रखंड के बीपीएम अमित कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए कहा कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत पलाश दीदीयोंं के समूह द्वारा घर जैसा भोजन कैफे में उपलब्ध रहेगा जो एक बहुत ही अच्छी पहल है।
कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के एफटीसी देव नारायण महतो, कैफे संचालिका मानसी रजक , वार्ड सदस्य सानु कुमार आदि काफी संख्या में महिला समिति से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



