बालापुर में मारपीट और फायरिंग करने वाला अभियुक्त लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

नहटौर। ग्राम बालापुर निवासी हरीश कुमार पुत्र लल्लू सिंह ने थाना नहटौर पर शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही सुमित कुमार, अतुल, अनिल और गजराज ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि सुमित कुमार ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाइसेंसी बंदूक से हवा में फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस मामले में नहटौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी सुमित कुमार पुत्र राकेश को उसकी लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उसकी बंदूक निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं गिरफ्तार अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र राकेश निवासी ग्राम बालापुर, थाना नहटौर, जनपद बिजनौर। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक सागर चौधरी, आरक्षी भजनलाल शामिल रहें

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)