google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अफजलगढ़ के युवाओ ने अलीगढ़ में दिखाई संगठनात्मक ताकत शाहवेज अहमद व मोहम्मद कफील ने राष्ट्रीय योगी वाहिनी अध्यक्ष के स्वागत मे निभाई अग्रणी भूमिका

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

अफजलगढ़/अलीगढ़। बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ क्षेत्र से जुड़े ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता शाहवेज अहमद और मोहम्मद कफील ने अलीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय योगी वाहिनी के कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी मंगलेश सिंह का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें शाहवेज व कफील ने मुख्य भूमिका निभाई कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सदस्याओं के साथ-साथ प्रदेश, मंडल और जिला स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच को देशभक्ति नारों, जयघोष और सेवा भाव के उत्साह से सराबोर कर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी मंगलेश सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय योगी वाहिनी सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन से जुड़कर अपने क्षेत्र और राष्ट्र को सशक्त बनाने में योगदान दें। इस अवसर पर शाहवेज अहमद व मोहम्मद कफील ने कहा कि वे संगठन की नीतियों से प्रेरित होकर जन-जन तक इसका संदेश पहुंचाने और अफजलगढ़ क्षेत्र में युवाओं को जोड़ने के लिए तत्पर हैं। दोनों युवाओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया। बैठक के अंत में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें सदस्यता अभियान, सेवा कार्य, युवा प्रशिक्षण शिविर और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम शामिल हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की शपथ ली।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)