दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शनिवार को उच्च विद्यालय परिसर नबीनगर में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यक के साथ नबीनगर के कार्यवाहक प्रमुख लव कुमार सिंह ने बैठक आयोजित किया। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यवाहक प्रमुख ने सभी से अनुरोध किया कि शिक्षा के क्षेत्र में नबीनगर को अव्वल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें और इस प्रयास में मैं आपके साथ हूं। उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि चेतना सत्र में नबीनगर के स्वतंत्रता सेनानी रहे महापुरुषों के बारे में भी बच्चों को जानकारी दें। साथ ही भाषा में अंकों का ज्ञान दिया जाना आवश्यक है जिसे बच्चे भूलते जा रहे हैं। कार्यवाहक प्रमुख ने पाठ्य योजना के अनूरुप शिक्षण कार्य करने पर बल दिया और कहा कि प्रधानाध्यापक के द्वारा पाठ योजना का सतत अनुश्रवण किया जाना चाहिए।वही कार्यवाहक प्रमुख ने मूलभूत सुविधाएं जैसे मध्याह्न भोजन, पोशाक राशि,छात्रवृति,विद्यालय का संपर्क पथ,रंग रोगन,पेयजल,शौचालय,साफ सफाई की भी समीक्षा किया। प्रधानाध्यापकों ने भी विद्यालयों की समस्या पर प्रमुख को ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर प्रमुख ने इनको पुरा करने के लिए सम्बन्धित विभाग को पत्र लिखने की बात कही। मौके पर राजेश कुमार सिंह , बिनोद दास,अरुण कुमार ,मयंक मधुकर, अरुण कुमार द्विवेदी, शोभा कुमारी, प्रेमशिला कुमारी, प्रमेंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



